पशुपति पारस में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय को किया खाली!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

ब्रेकिंग न्यूज
हेडलाइन:

एंकर इंट्रो:
बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाली बड़ी खबर, पटना में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय को आखिरकार खाली किया जा रहा है। सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से दिए गए नोटिस के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। चलिए जानते हैं पूरी खबर…

खबर विवरण:
पटना में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय को आज आखिरकार खाली कर दिया गया है। काफी दिनों से चल रहे विवाद के बाद सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से दिए गए नोटिस के अनुसार, 13 तारीख तक कार्यालय को खाली करने का समय था, लेकिन निर्धारित समय से पहले ही कार्यालय को खाली किया जा रहा है।

पटना स्थित लोजपा कार्यालय के बाहर का दृश्य देख सकते हैं, जहां सामानों को ठेले में लादा जा रहा है और कार्यालय से बाहर निकाला जा रहा है। यह दृश्य लोजपा कार्यालय में हुए कई वर्षों की राजनीतिक गतिविधियों को अलविदा कहने जैसा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा धीरे-धीरे सभी सामानों को हटाया जा रहा है, और कार्यालय लगभग पूरी तरह से खाली कर दिया गया है।

इस कदम ने बिहार की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है, और इसके पीछे के कारणों और इसके राजनीतिक प्रभाव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Join us on:

Leave a Comment