बिहार के इस जिले में जलेबी खाने से दर्जनों लोग बीमार, दुकान सील!

SHARE:

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा

बिहार के आरा शहर में बुधवार को जलेबी खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए। मिठाई की एक दुकान पर बनी जलेबी खाने के बाद लगभग एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सदर अस्पताल में अचानक पहुंचे मरीजों की वजह से बेड कम पड़ गई। इसके बाद कई लोग निजी क्लीनिक में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। यह फूड पॉइजनिंग का मामला बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आरा शहर नवादा थाना के रमना मैदान के पास एक दुकान से कई लोगों ने बुधवार को जलेबी खरीदकर खाई। यहां तीसी के तेल में बनने वाली गुड़ही जलेबी की काफी मांग है। देखते ही देखते जलेबी खाने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचने लगे। पीड़ितों में अधिकतर युवा हैं और वे मारुति नगर, मझौवां एवं बिजली रोड इलाके के रहने वाले हैं।

सूचना मिलने पर प्रशासन भी एक्टिव हो गया। सदर एसडीओ की ओर से जलेबी की अस्थायी दुकान को सील करवा दिया गया है। जलेबी खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने लगी। सभी को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद जलेबी की दुकान को सील किया गया है। वही जलेबी बनाने के सामान को जब्त किया गया है। सभी बारी-बारी से इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती होने लगे। जैसे-जैसे लोग अस्पताल में भर्ती हुए वैसे-वैसे मरीजों की संख्या भी बढ़ती गई।

जिसके बाद लोगों को पता चला कि सभी एक ही जगह से जलेबी खाए थे। जिस वजह से उनकी तबीयत इस तरह से बिगड़ गया। फिर सभी को इमरजेंसी में एडमिट कराया गया। आरा सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से तबीयत बिगड़ी है। सभी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर है।

Join us on:

Leave a Comment