रिपोर्ट अनमोल कुमार
छठव्रती महिलाओं में बांटी गई सूप, फल साड़ी : सूर्य उपासना के पर्व पर आपस में सहयोग करना चाहिए – राजेश वर्मा
आरा।लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बड़हरा विधानसभा के बबुरा गांव अंतर्गत बड़ी दुर्गा मां के प्रांगण में अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग और महिला सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता,राजेश वर्मा के सौजन्य से छठव्रती सैकड़ों महिलाओं ,विधवाओं, दिव्यांगो के बीच बुद्धवार को साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि नेक, निष्ठा व आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतियों को साड़ी उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। वहीं इस दौरान समाजसेवी रजनीश सिंह ने कहा कि लोक आस्था के पर्व छठ मइया का महिमा अपरंपार है। सूर्य उपासना का यह पर्व लोगों को शांति, निरोग व समृद्धि प्रदान करती है। इसमें हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। लोग हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाएं। महापर्व छठ गंगा-जमुनी तहजीब का सबसे बड़ा मिसाल है। इस महापर्व में छठ व्रतियों के बीच सहयोग करते रहूंगा।