बिहार भाजपा जिला संगठन चुनाव अधिकारी किये गए नियुक्त!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेश वर्मा ने जिला संगठन चुनाव के लिए अधिकारियों की घोषणा की

पटना, 25 अक्टूबर। बिहार भाजपा में संगठनात्मक चुनाव अब रफ्तार पकड़ता जा रहा है। बिहार भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के बीच अब संगठन चुनाव को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस बीच, बिहार भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने आज जिला संगठन चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी।

वर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान के साथ ही संगठनात्मक चुनाव शुरू होगा। इसके तहत जिला स्तर पर संगठन चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं, जिनकी देखरेख में जिला संगठन के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कोई भी कार्यकर्ता यहां बड़े पदों पर आसीन हो सकता है।

वर्मा ने कहा कि संगठनात्मक 45 जिलों के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गई है। विधायक प्रमोद कुमार को पटना ग्रामीण का चुनाव अधिकारी बनाया गया है जबकि पटना महानगर का चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी पूर्व विधायक विनय सिंह को दी गयी है। इसी तरह बनाये गए चुनाव अधिकारियों में साँसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश के अधिकारी भी शामिल हैं।

Join us on:

Leave a Comment