रिपोर्ट- अमित कुमार!
: पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवरे ने छठ पर्व के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 9 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है, साथ ही दलदल वाले घाटों की भी पहचान की गई है। जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं और क्या कहा आयुक्त ने।
पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवरे ने छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन ने कुल 9 घाटों को खतरनाक घोषित किया है। साथ ही, दलदल वाले घाटों की भी पहचान की गई है, जहां विशेष सावधानी बरती जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।




