खदेड़कर पुलिस ने 2 लाख का इनामी नक्सली मतलू कोड़ा को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!

जमुई मुशहरी टांड़ गांव से खदेड़कर पुलिस ने 2 लाख का इनामी नक्सली मतलू कोड़ा को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी

-जमुई लंबे अरसे से फरार चल रहे हार्डकोर दो लाख का इनामी नक्सली सुनील कोड़ा उर्फ अभिजीत उर्फ मतलू कोड़ा आखिरकार जमुई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जो पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जिसपर पूर्व में विभिन्न थाना में सात नक्सल मामले दर्ज हैं। उक्त जानकारी शुक्रवार की दोपहर बाद 3:30 बजे कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता ओ दौरान एसपी चंद्र प्रकाश ने दी है। उन्होंने बताया कि भीमबांध व अन्य सीमावर्ती जंगलों में नक्सल गतिविधि की सूचना मिली थी। संगठन को मजबूत करने के फिराक में झारखंड से कुछ नक्सलियों को बुलाने की भी जानकारी मिली थी। सूचना के बाद एएसपी अभियान के नेतृत्व में एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, बरहट थानाध्यक्ष, सीआरपीएफ 215 बटालियन, एसएसबी 16 वीं बटालियन सहित कजरा एसएसबी के साथ एक टीम गठित की गई। उंसके बाद टीम द्वारा भीम बांध के जंगली क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ही हार्डकोर नक्सली के मुसहरी टांड़ में होने की पुख्ता खबर मिली। जिसके बाद उनके निर्देश पर गठित टीम द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी की गई और सघन तालाशी शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। जिसने पूछताछ के दौरान अपना नाम मतला कोड़ा, घर मुशहरी टांड़, थानां – बरहट बताया। आगे एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मतला कोड़ा पूर्बी बिहार पूर्वोत्तर सारखंड स्पेशल एरिया कमिटी का सक्रिय सदस्य है, तथा बर्तमान में पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के सबसे बड़े गढ़ “पारसनाथ” की पहाड़ियों में भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नक्सली कमांडर प्रयाग मानी उर्फ बिवेक दा, सचिव सहदेब सोरेन उर्फ प्रवेश दा, प्रवक्ता अरविंद यादव के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है| इसके बिरुद्ध जमुई, लखीसराय, मुंगेर तथा झारखंड में कुल 07 नक्सल कांड दर्ज है।बिहार सरकार ने इस कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी के लिए 02 लाख रुपया इनाम रखा था। मतला कोड़ा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वाइट –जमुई पुलिस अधीक्षक एस पी जमुई

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें