SSB ने सीमावर्ती लड़कियों एवं महिलाओं के कौशल विकास हेतु किया ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर की बाह्य सीमा चौकी गंगौर में मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमावर्ती जरूरतमंद एवं बेरोजगार 30 महिलाओं एवं युवतियों के लिए 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा व्यावसायिक ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48 वीं वहिनी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान कुमार इन्फोटेक कॉलेज ऑफ़ आई.टी के संस्थापक शीश नारायण , ट्रेनर -श्रीमती अनीता कुमारी, सह ट्रेनर- गोरी महतो एवं संमवाय प्रभारी निरीक्षक सामान्य दविंदर कुमार यादव भी मौजूद थें।
कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य सीमावर्ती बेरोजगार महिलाओं एवं युवतीओं को इस तरह के प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उन में कौशल विकास कर स्वरोजगार हेतु उन्हें सक्षम बनाना हैं। जिससे सीमा क्षेत्र का समावेशी विकास सम्भव हो सके।
ध्येय वाक्य ‘सेवा,सुरक्षा और बंधुत्व’ को केन्द्र मे रखकर सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती इलाकों में जन कल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर चलाती रहती है।

Leave a Comment

और पढ़ें