प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

Patna: प्रख्यात उद्योगपति एवं टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों की सेवा में भी अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके निधन को औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति करार देते हुए, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

पटना, 10 अक्टूबर 2024। प्रख्यात उद्योगपति और टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर औद्योगिक विस्तार किया और देश की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही, रतन टाटा ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा में अपने जीवन को समर्पित कर देश में सामाजिक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “रतन टाटा की विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके निधन से औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्र में जो क्षति हुई है, वह अपूरणीय है।”

रतन टाटा को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment