सुपौल- एसडीएम व एसडीपीओ ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर अधिकारीयों संग की बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष कुमार चौहान!

दुर्गा पूजा के आयोजन के संबंध में सुपौल सदर अनुमंडल अंतर्गत दुर्गा पूजा के विधि व्यवस्था से संबंधित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर इंद्रवीर कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुपौल आलोक कुमार के द्वारा अनुमंडल सभागार में की गई।
इस बैठक में सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में विधि व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जाए तथा असामाजिक तत्वों को पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया है कि वह ससमय अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाए ताकि भीड़ – भाड़ होने की स्थिति में विधि व्यवस्था के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पूजा में किसी भी प्रकार से डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा साथ ही इसको लागू करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि अपने थाना अंतर्गत सभी डीजे मालिकों से वार्ता कर लें एवं आवश्यकता पड़ने पर डीजे को जप्त करने की कार्रवाई भी शुरू करें। पूजा पंडालों पर नजर रखने हेतु सभी पंडालों में सीसीटीवी लगाया जाना आवश्यक है ताकि असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जा सके। सभी पूजा समितियां को लाइसेंस लेना अनिवार्य है सभी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि पूजा समितियां को समय से लाइसेंस लेने का निर्देश दे दिया जाए ताकि विधि व्यवस्था संबंधित तैयारी की जा सके। अष्टमी नवमी और दशमी को अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक यातायात के द्वारा सभी थाना अध्यक्ष एवं प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आवश्यकता अनुसार यातायात को डाइवर्ट करने संबंधी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। ताकि मेला के समय में शहरों, चौक चौराहों पर अत्यधिक भीड़ के समय में यातायात बाधित नहीं हो। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment