रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में भूमि विवाद के लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। जहां खेतों में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड सहित हथियार से महिला-पुरूष एक दूसरे पर हमला कर मारपीट कर रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस कदर लोग एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसा रहे हैं। घटनास्थल के पास कई लोग हाथों में लाठियां और पिस्तौल लेकर भी खड़े हैं और एक दुसरे को दौड़ा -दौड़ा कर पीट रहे हैं। यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव की है । इस घटना में दोनो पक्षों से महिला सहित आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। दरअसल हरि नारायण सिंह और कौशल कुमार महतो के बीच पांच कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है । जानकारी के मुताबिक पंचायती के द्वारा यह तय किया गया कि जिसका मोटेशन होगा वह उस जमीन को जोतेगा लेकिन आरोप है कि इस बीच कौशल कुमार पंचायती की बात नहीं माना और कल खेत जोतने पहुंच गया जिसके बाद हरि नारायण सिंह का परिवार भी खेत जोतने से मना किया जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल है जिनका इलाज सदर अस्पताल और निजी अस्पताल में चल रहा है। मारपीट का वीडियो भी आज सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि खेतों में दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे के साथ एक दूसरे की पिटाई कर रहे हैं। घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को भी दी गई है और पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट- धीरज कुमार, घायल




