जगदीशपुर,घनछुंहा नगर पंचायत में शामिल सांसद ने दी बिहार सरकार को बधाई!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद!

महाराजगंज (सिवान) -सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि जगदीशपुर एंव घनछुंहा गांव को बिहार सरकार ने नगर पंचायत में शामिल कर एक ऐतिहासिक काम किया है। मीडिया से बातचीत में करते हुए सांसद ने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,नगर विकास मंत्री नीतीन नवीन बघाई के पात्र हैं।सांसद ने कहा कि इन गांवों के लोगों को केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ मिलेगा । इनकी वर्षों से लंबित मांग पुरी हो गई है। अब इन गांवों का सर्वांगीण विकास होगा। सांसद ने कहा कि राज्य में हर स्तर पर काम हो रहा है, केन्द्र एंव बिहार सरकार विभिन्न कार्यों में कार्य कर रही है। आठ करोड़ लोग आयुष्मान से लाभ मिलेगा। महाराजगंज में व्यवहार न्यायालय की शुरुआत भी जल्द होने वाली है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य के विधी विभाग से लेकर अन्य वरीय अधिकारियों से बात की है। यह इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
बाइट जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सांसद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें