पूजा समितियों का निर्णय दुर्गा सप्तशती के साथ दशहरा में होगा रामायण का पाठ

SHARE:


रिपोर्ट -आदित्यानंद आर्य

: शारदीय नवरात्र के शुरुआत से पूरा जिला भक्तिमय हो गया है। वही इस बार कलश स्थापना के साथ दुर्गा पाठ के साथ साथ जिले के पूजा समिति में रामायण का पाठ भी किया जायेगा। नगर विधायक मिथिलेश कुमार ने शहर में हो रहे पूजा समितियों में जा कर तलवार और चुंदड़ी में लपेटा रामायण भेट किया है। इस दौरान नगर विधायक मिथिलेश कुमार ने बताया कि हमारे समाज को शस्त्र और शास्त्र दोनो का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके लिए तलवार और रामायण सभी पूजा समितियों को वितरण किया गया है। तलवार देने के सवाल पर नगर विधायक ने बताया कि ये हथियार हिंसा के लिए नही बल्कि हमारी ऋषि पद्धति है। प्राचीन काल में महान ऋषियों द्वारा अपनी कठिन सपस्या और साधना से शस्त्रों का निर्माण कर संसार और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र भेंट किया जाता था। भगवान शिव ने भी अर्जुन को शस्त्र दिया था। उन्होंने पौराणिक ग्रंथों में शस्त्रों से संबंधित पंकीतियो का उल्लेख करते हुए इसके महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बाइट : मिथिलेश कुमार, नगर विधायक, सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें