रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
आरा/पूर्व मध्य रेलवे के आरा जंक्शन पर यात्रियों का मोबाईल फोन चुराने के आरोप में एक युवक को आरपीएफ पुलिस ने हिरासत में लिया है, तलाशी के दौरान चोरी का मोबाईल फोन बरामद किया गया, आरोपी बक्सर जिले के डुमरांव का रहने वाला है, आरपीएफ पुलिस ने उक्त आरोपी को रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहाँ कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को जेल भेज दिया,
आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमारी ने बताया कि आरपीएफ पुलिस के जवान गश्ती कर रहे थे, उसी दरम्यान एक युवक प्लेटफार्म नंबर 2 पर सन्नाटे में बैठा था, पुलिस को देख भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया,आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमारी ने बताया कि पूर्वी छोर के पास लगे आरा जंक्शन बोर्ड के पास घेर कर पकड़ लिया गया,पूछने पर उसने अपना नाम-मंजीत कुमार माली उम्र-24 वर्ष पिता-राजेंद्र माली ग्राम- डुमरांव छठिया पोखरा थाना- डुमरांव जिला-बक्सर बताया, भागने का कारण पूछने पर इधर-उधर की बात बताने लगा, सख्ती से पूछने पर बताया कि मोबाइल चोरी करके भाग रहा था,




