रिपोर्ट – आशीष कुमार!
डीएम-एसपी ने गॉधी जयंती के अवसर पर किया माल्यार्पण
नवादा : नवादा जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बुधवार को गॉधी जयंती के अवसर पर गॉधी इंटर विद्यालय में महात्मा गॉधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्होंने गॉधी जी के सपनों को साकार करने के लिए नवादा वासियों से अपील की।आज गॉधी जयंती के अवसर पर नवादा डाक टिकट महोत्सव-2024 का समारोह प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में आयोजित किया गया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में इस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने नवादा डाक टिकट महोत्सव- 2024 में गांधी इंटर स्कूल के डाक टिकट का अनावरण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि डाक टिकट एक ऐसी विद्या है, जिसके माध्यम से हम अपने धरोहरों को संग्रह कर रेखांकित करने का एक अच्छा पहल है। उन्होंने कहा कि डाक टिकट संकलन, मनोरंजन एवं ज्ञान के साथ-साथ निवेश के सर्वोत्तम माध्यम में से एक है। डाक टिकट ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान की धरोहर है। डाक टिकट संकलन छात्रों के बीच अनुशासन एवं ज्ञानवर्द्धन का सबसे बढ़िया साधन है। महात्मा गॉधी के विचारों को अपनाते हुए स्वच्छता के भाव को अपने मन और व्यवहारिक जीवन में अपनाने की बात कही गयी। इस अवसर पर हिसुआ विधायक नीतु सिंह,नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी, डाक विभाग बिहार सर्किल के मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार, डाक निदेषक पवन कुमार, फर्टिलाईजर कॉर्पोरेषन के डायरेक्ट डॉ0 पूनम शर्मा, नवादा जिला आईकन राहुल वर्मा के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं छात्र मौजूद थे।




