अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक व नकदी समेत तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

अररिया – नशे के विरुद्ध अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में स्मैक और 1 लाख 41हजार कैश के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की विस्तृत जानकारी सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने अपने कार्यालय में संवाददाताओं को दी। उन्होंने बताया कि रानीगंज थाना पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार किया जा रहा। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर रानीगंज बाजार स्थित एक दुकान में छापामारी की। इस छापामारी में पुलिस टीम ने नशे का कारोबार करने वाले राकेश कुमार मांझी को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने कारोबारी के पास से 90 ग्राम स्मैक एक लाख 41 हजार रुपये, 9 मोबाइल और एटीएम कार्ड और फर्जी सिम जब्त किया। पूछताछ में गिरफ्तार राकेश ने बताया कि ये स्मैक अररिया आरएस थाना क्षेत्र के राजोखर बाजार के किसी छोटू अंसारी नाम के व्यक्ति से खरीदता है। पुलिस ने राजोखर में छापेमारी कर छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि अभी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के हर थाने में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जो नशे के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। जो युवा वर्ग को नशे का शिकार बना रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की के अगर कोई ऐसे कारोबार में संलिप्त मिलता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। और पुलिस उसके विरोध कार्यवाई करेगी।

वहीं गिरफ्तार राकेश कुमार मांझी ने बताया कि वह पिछले 4 महीने से इस कारोबार से जुड़ा है। और उसे राजोखर का एक व्यक्ति स्मैक सप्लाई करता है। कहा कि स्मैक का एक पुड़िया दो सौ में बिकता है। जिसे दो बार इश्तेमाल किया जाता है। कहा कि यह गलत काम है इसमें पड़कर मैंने बहुत बड़ी गलती की है।
बाइट – रामपुकार सिंह, एसडीपीओ, अररिया।
बाइट – राकेश कुमार मांझी, गिरफ्तार नशा कारोबारी।

Join us on:

Leave a Comment