सहरसा – 102 नाव और 10 वोट समेत 200 सामुदायिक किचन की व्यवस्था ।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!


DM वैभव चौधरी ने प्रेस वार्ता कर दी तमाम जानकारी।

:- कोसी में आए बाढ़ से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है , ऐसे में कोसी तटबंध के अंदर बसे लाखों लोग बेघर हो गए , बाढ़ से सुपौल दरभंगा , सहरसा समेत कई अन्य जिला प्रभावित हुआ है । ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा तमाम कोशिश की जा रही है कि, लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सके । आज सहरसा जिला प्रशासन के द्वारा प्रेस वार्ता कर प्रशासन द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों का ब्यौरा दिया गया । सहरसा जिला अधिकारी वैभव चौधरी ने बताया कि 207800 की आबादी वार्ड से प्रभावित हुआ है, ऐसे में जिला के द्वारा 102 नाव , 10 वोट , 200 सामुदायिक रसोई , 4225 फूड पैकेट और 10973 पॉलीथिन शीट की व्यवस्था की गई है।
साथ ही सहरसा डीएम वैभव चौधरी ने बताया कि जिला के तमाम अधिकारियों की छुट्टी कैंसल कर बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए लगा दी गई है ,
तमाम जगह पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी तत्परता से लगे हुए हैं ,
वैभव चौधरी ने बताया कि पशुओं के लिए भी चारा एवं पशु चिकित्सा की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है , बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में सभी स्कूलों में छुट्टी दे दिया गया है ,
जिला सहरसा जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ इमरजेंसी नंबर भी एलॉट किया गया है
06478 222753

बाइट — वैभव चौधरी , DM सहरसा।

Join us on:

Leave a Comment