गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती के उपलक्ष्य में एस.बी.एस.एस. कॉलेज में स्वछता कार्यक्रम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती के उपलक्ष्य में एस.बी.एस.एस. महाविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ संकल्प के तहत महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह आयोजन महाविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इसके अंतर्गत परिसर में कचरे का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह शर्मा की प्रतिमा और गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीसी के अधिकारी डॉ नीलेश कुमार ने कहा कि गांधी जी का स्वच्छता के प्रति जो नजरिया था उसे हम सभी अपने जीवन में लाएं।इससे हमारा समाज बेहतर होगा।साथ ही उन्होंने मानसिक और शारीरिक स्वच्छता को भी अपनाने पर जोड़ दिया।इस कार्यक्रम को एनएसएस अधिकारी डॉ विवेक कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना लगातार अपने कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देता रहा है।आज के दिन इसे और बेहतर तरीके से करने का प्रण लेना चाहिए।संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के सफाईकर्मी लक्ष्मण मल्लिक, आकाश मल्लिक को माला पहनाकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि हमारे सफाईकर्मी सालोंभर इस परिसर के साफ सफाई में लगे रहते हैं।इनके बिना परिसर की स्वच्छता संभव नहीं है।इसके साथ ही उन्होंने ने गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी को स्मरण करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने के संकल्प को दोहराया।प्राचार्य महोदय ने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता से आरंभ होकर ही सामूहिक स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Join us on:

Leave a Comment