मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी पर किया पलटवार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा हाल ही में नीतीश कुमार पर किए गए बयान को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार उनके पास गड़गड़ाने आए थे, और इसलिए उन्हें दूसरी बार साथ लाया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव में हिम्मत है, तो वे उस वीडियो को जनता के सामने पेश करें। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि खाली बयान देने से नीतीश कुमार की छवि पर सवाल उठाने से पहले तेजस्वी यादव को अपनी छवि पर ध्यान देना चाहिए।

इसके अलावा, ममता बनर्जी द्वारा डॉक्टर को बुलाने के बावजूद उनके न पहुंचने पर इस्तीफे की पेशकश के बयान पर भी अशोक चौधरी ने टिप्पणी की। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले जनता को समझाना चाहिए और फिर कोई बड़ा निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि ममता बनर्जी को डॉक्टर की बात सुननी चाहिए और फिर उचित निर्णय लेना चाहिए

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें