दिल दहला देने वाली घटना,वज्रपात से तीन लोगों की हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – अररिया में एक बड़ी दिल दहला देने वाली घटना घाटी है। जहां वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिला एक पुरुष शामिल है। घटना रानीगंज प्रखंड के ठेकपुरा गांव में घटी है। सभी एक ही गांव के रहनेवाले हैं। जब यह सभी खेत में काम करने और जुट धोने के लिए नदी के किनारे गए थे तभी अचानक वज्रपात हो जाने से तीन लोगों की जान चली गई। और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जैसे ही इस घटना की खबर ग्रामीणों को लगी सभी घटनास्थल पर जमा हो गए और इसकी सूचना रानीगंज थाना को दी गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनको रानीगंज के रेफरल अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनमें तीन लोगों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना दोपहर के बाद घटी है। जब आसमान में बादल छाए थे और हल्की बारिश शुरू हुई थी। इसी दौरान वज्रपात हो गया और तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान
16 वर्षीय पूनम कुमारी, पिता लकारी रॉय वार्ड 15, ठेकपुरा। 30 वर्षीय संजुला देवी, पति स्व डोमन राय। 35 वर्षीय रौशन कुमार, पिता जयकृष्ण रॉय, सभी ठेकपुरा वार्ड नंबर 15 के रहनेवाले हैं। जबकि घायलों की संख्या आधा दर्जन के करीब है। इस वज्रपात से आधा दर्जन बकरी की भी जान चली गई है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। सभी इस बात से चिंतित है कि यह घटना अचानक कैसे हो गई और तीन लोगों की मौत हो गई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें