पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद के घोसी गांव में पति की प्रताड़ना से उबकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया हालांकि यह अभी साफ नहीं हुआ है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का लेकिन घर के अंदर से दरवाजा बंद था और लोग दरवाजा तोड़कर महिला के शव को बाहर निकला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है आपको बता दें कि एक व्यक्ति को पहले ही उसकी चार पत्नियां साथ छोड़ कर चली गई है. वहीं, अब उसकी पांचवीं पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. मृतक महिला के परिजनों ने पति और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे है. घटना जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के घोसी गांव की है.
मृतका की पहचान 26 वर्षीय महेंद्र मांझी की पांचवीं पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है. मायके वालों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व महेंद्र मांझी से अपनी बेटी शोभा की शादी की थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक था. शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि ससुराल वालों ने गला घोंटकर शोभा की हत्या कर दी है.
मृतक महिला के परिजनों ने पति और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे है. घटना की सूचना
मिलते ही घरवाले आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे. जहां ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि बीते रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी से नाराज होकर पत्नी शोभा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की महिला की मौत कैसे हुई है? फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. हैरानी की बात तो ये है कि मृकता महिला के पति महेंद्र मांझी की यह पांचवीं पत्नी थी. इससे पहले भी महेंद्र मांझी चार शादियां कर चुका था, जो इसे छोड़कर चली गयी है. जिसके बाद वह पिछले वर्ष गया जिले के परैया थाना अंतर्गत रामपुर निवासी बिन्दा मांझी के बेटी से पांचवी शादी की थी. वहीं, मृतका शोभा देवी की भी यह दूसरी शादी थी. सूचना मिलते ही घरवाले आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे. जहां ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई है पुलिस महिला के पति एवं परिवार की तलाश में छापेमारी प्रारंभ कर दिया है




