मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से शुरू होने वाली पितृपक्ष मेले की तैयारियों का लिया जायजा!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

बिहार के गया मे आगामी 17 सितंबर को शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध राजकीय मेला पितृ पक्ष मेले की तैयारी को लेकर एकदिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया पहुंचे एयरपोर्ट से सीधे वे विष्णुपद मंदिर पहुंचे विष्णुपद मंदिर में पूजन दर्शन के बाद वे गया जी में आने वाले पिंडदानीयों की सुविधा के लिए बाईपास पर बने नवनिर्मित विष्णुपथ का उद्घाटन शीलापट का अनावरण कर किया मौके पर मंत्री डाॅ0 प्रेम कुमार मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा डीजीपी आलोक राज सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे! उद्घाटन के बाद में समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारी समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक की!
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment