तेजस्वी चाहे कितनी यात्रा निकाल लें, लोग उसका मतलब जानते हैँ- श्रवण कुमार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा आगामी 10 सितम्बर से निकाले जा रहे आभार यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे वह कितना भी यात्रा कर लें लेकिन बिहार के जनता उनके संदेश को बहुत अच्छे से जानती है। उनका जो संदेश है वह साफ है। तेजस्वी यादव एवं उनके पार्टी की उड़नता ही उनकी पहचान है। जिसे जनता जान रही है। मंत्री श्रवण कुमार ने साफ तौर पर कहा कि जिस तरह से बाढ़ का पानी आता है और निकाल कर चला जाता है, इस तरह से जिस रास्ते से तेजस्वी आए हैं उसी रास्ते से चले जाएंगे। आने वाले 2025 में उनका कोई आता पता नहीं रहेगा। उनका जाना तय है। मंत्री श्रवण कुमार ने प्रशांत किशोर के द्वारा बनाए गए जान स्वराज पार्टी के संबंध में कहा कि जदयू को समाप्त करने वाले बहुत लोग आए और चले गए। आज वे लोग कहां हैं? जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश में जो कार्य किया है। वह दूसरे राज्यों के लिए आईना के समान है। दूसरे राज्य के लोग इसका अवलोकन कर रहे हैं। जदयू को समाप्त करने वाले कितने लोग समाप्त हो गए। दरअसल मंत्री श्रवण कुमार समाहरणालय के ग्रामप्लेक्स भवन में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक किया और विभाग के वस्तु स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर जिला समाहरणालय के कई वरीय अधिकारी के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।
Byte – श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास विकास मंत्री,बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment