रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– विवाहिता को ससुराल वालो ने मारपीट कर दवा खिलाया बेहोशी की स्थिति में सदर अस्पताल में किया गया उपचार
महिला के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक को किया गिरफ्तार
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत में एक विवाहिता को प्रताड़ित कर जबरन दवा खिलाकर बेहोश कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध मे पीड़ित महिला नूतन देवी के द्वारा बासोपट्टी थाना में दिए गए लिखित आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। अपने आवेदन में पिरीत महिला ने बताई है कि महिला की मायके नेपाल के सिरहा जिले के मलहनिया गांव है। विगत 2015 में उनके माता पिता के द्वारा बासोपट्टी थाना क्षेत्र के झिटकोहिया का राधे भगत के साथ उनकी शादी कर दी गई।शादी के बाद वे अपने ससुराल में रहने लगी। करीब एक वर्ष बाद पति के साथ वे दिल्ली चली गई।इसी बिच उसे एक पुत्र ने जन्म लिया। जो अब करीब आठ वर्ष का है, जिस का नाम अंकुश है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आगे बताई है कि उन्हें पति के द्वारा बराबर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना दिया जाता था। इसी बीच उसे माता पिता के पास ले जाकर छोड़ दिया गया। जहां महिला के ससुराल के समीप के ही नसीब भगत का घर में आना जाना था। इसी दौरान वे शादी का प्रस्ताव देने लगा। जो धीरे-धीरे प्रेम जाल में फंसा लिया और विश्वास दिलाया कि शादी विधिवत करेंगे और बच्चे को भी अपना लेंगे। जिसके बाद दोनों के बिच शारीरिक संबंध भी बनाए जाने लिगा। फिर एक दिन नसीब भगत महिला एवं बच्चे को लेकर बैंगलौर लेकर चला गया। जहां एक मंदिर में महिला से उसने शादी कर पति पत्नी के रूप में रहने लगा। कुछ दिन बाद जब महिला बंगलौर से वापस नसीब के घर पहुंची तो ससुर पंचू भगत,सास सहित अन्य ने मारपीट कर घर में घुसने नही दिया। इस बात को लेकर बीते 17 अगस्त को सामाजिक पंचायत हुई। जिस में निर्णय के बाद पुलिस के उपस्थिति में उसे अपने पति नसीब भगत के घर में रखवा दिया गया। महिला ने आरोप लगाते हुए बताई है कि एक सितंबर के रात्रि करीब साढ़े दस बजे पंचु भगत,बद्री भगत सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट किया। सुंदर भगत एवं मंजू देवी ने मुंह में जबरदस्ती दवा डाल कर पीला दिया। जिसके बाद वे कुछ भी नहीं समझ सकी और बेहोश हो गई। इस के बाद ईलाज सदर अस्पताल में किया गया। जहां इलाज के बाद वे जब होश में आई तो थाना का शरण लेकर न्याय की गुहार लगाई। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि एक महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। वही कांड के नामजद आरोपी पंचू भगत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।




