चोरी की ट्रैक्टर के साथ रंगे हाथ धराया, चार बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

चोरी के ट्रेक्टर के साथ चार चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने प्रेसवार्ता कर दिया जानकारी

– मधुबनी जिला के जयनगर से शशि भूषण साह का अज्ञात चोरों के द्वारा ट्रेक्टर चोरी कर लिए जाने से संबंधित एफआईआर जयनगर थाना में दर्ज कराई गई थी। वहीं जयनगर थाना पुलिस ने दर्ज चोरी के मामले को लेकर अनुसंधान में जूट गुप्त हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि शशि भूषण साह का जो ट्रेक्टर चोरी हुआ था उस चोरी में थाना क्षेत्र के ग्राम डोरवार का रहने वाला बुद्धि मुखिया भी शामिल हैं। प्राप्त सूचना के बाद त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने बुद्धि मुखिया को गिरफ्तार करते हुए जब पुलिस ने पुछताछ की तो उसने चोरी में शामिल तीन और का नाम बताया। वहीं पुलिस ने ट्रेक्टर चोरी में संलिप्त बांकी के तीनों चोरों के यहां छापेमारी करते हुए चोरी हुए ट्रेक्टर को बरामद कर तीनो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले का उद्भेदन करते हुए एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया है कि बुद्धि मुखिया के विरुद्ध बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम 2022 का मामला भी दर्ज है। वहीं ट्रैक्टर चोरी में संलिप्त सभी चार चोरों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी किए गए ट्रेक्टर भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध आबस्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बाइट– विप्लव कुमार एसडीपीओ जयनगर

Join us on:

Leave a Comment