रिपोर्ट अनमोल कुमार
1 पीएम मोदी ब्रूनेई पहुंचे, क्राउन प्रिंस ने किया स्वागत;प्रवासी भारतीयों में भारी उत्साह
2 मोदी ब्रुनेई पहुंचे,सुल्तान बोल्कैया के महल में होगा स्वागत,किंग 16 लाख में दाढ़ी बनवाते हैं,इनके पास 7 हजार गाड़ियों का काफिला
3 पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास,पीड़ित कोमा में गई या मौत हुई तो दोषी को 10 दिन में फांसी होगी
4 कोलकाता रेप कांड पर था भाषण और ममता बनर्जी करने लगीं उन्नाव से हाथरस तक का जिक्र;बोलीं:यूपी में न्याय नहीं मिला
5 कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी,सेबी प्रमुख माधबी पुरी के मामले में ICICI के जवाब पर भाजपा का तंज
6 छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सली मार गिराए, दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर रुक-रुक कर फायरिंग जारी;मारे गए नक्सलियों के शव, हथियार-विस्फोटक बरामद
7 कान पकड़कर कराएंगे..और दंड बैठक कराकर देश में जातीय जनगणना करवाकर ही रहेंगे;उन्होंने चुनौती वाले अंदाज में कहा कि इनकी क्या हैसियत जो जातीय जनगणना नहीं करेंगे; सिंगापुर से लौटकर RSS-BJP को दिखाए तेवर,देश में जातीय जनगणना करवाकर ही रहेंगे
8 हरियाणा चुनाव में कांग्रेस-AAP गठबंधन हो सकता है,राहुल गांधी ने राय मांगी;हुड्डा 3-4 सीटों पर राजी,चंडीगढ़ में इसी फॉमूले से निगम-लोकसभा जीते
9 गुजरात में कोस्ट गार्ड का हेलिकॉप्टर समुद्र में गिरा,तीन क्रू-मेंबर्स लापता,एक को बचाया गया;कार्गो शिप पर रेस्क्यू के लिए गया था
10 हेमंत सोरेन अचानक पहुंचे दिल्ली,राहुल गांधी से की मुलाकात;कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
11 टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर,बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में भी रौंदा;कर डाला सूपड़ा साफ
12 सुभाष चंद्रा बोले:मुझे विश्वास है कि SEBI चेयरपर्सन भ्रष्ट हैं,जी एंटरटेनमेंट और सोनी मर्जर डील टूटने के लिए भी माधबी पुरी बुच को जिम्मेदार ठहराया
13 प्रीमियर एनर्जीज का शेयर 120% ऊपर ₹991 पर लिस्ट,इसका इश्यू प्राइस ₹450 रुपए था,इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर पैनल बनाती है कंपनी
14 सपाट पर बंद हुआ शेयर बाजार सेंसेक्स में 4 अंक की गिरावट और निफ्टी में 1 अंक बढ़त के साथ बंद
15 भाजपा सदस्यता अभियान शुरू,पहली सदस्यता मोदी ने ली,कहा: पहले कार्यकर्ता रेल में रहते थे या जेल में;सत्ताधारियों के जुल्म सहकर यहां तक पहुंचे
16 आंतरिक लोकतंत्र न अपनाने के नतीजे देख रहे कई सियासी दल,BJP के सदस्यता अभियान शुरू होने पर बोले PM मोदी
17 जेपी नड्डा बोले:आपका जोश का देखकर,भारत की जनता का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्यार और भाजपा के प्रति आस्था को देखकर मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस बार का सदस्यता अभियान भी 10 करोड़ का आंकड़ा पार करेगा,हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानसेवक होने के नाते 140 करोड़ देशवासियों का नेतृत्व करने के लिए प्रशासन की बारीकियों में दिन-रात व्यस्त रहते हैं
18 केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा:हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही,साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है,आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपने सदस्यता अभियान को नहीं करता है,ऐसा केवल और केवल भाजपा ही करती है
19 पीएम मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना,वैश्विक मुद्दों पर मंथन होगा
20 राहुल ने बुलडोजर कार्रवाई पर SC की टिप्पणी को सराहा,कहा:भाजपा बुलडोजर नीति पर बेनकाब हुई,देश संविधान से चलेगा,सत्ता के चाबुक से नहीं
21 पश्चिम बंगाल विधानसभा का स्पेशल सत्र,पहला दिन,BJP की मृतक ट्रेनी डॉक्टर को सदन में श्रद्धांजलि;ममता सरकार पेश करेगी एंटी रेप बिल
22 कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार,भ्रष्टाचार मामले में ऐक्शन
23 सरकार ने 23वें विधि आयोग का गठन किया, सर्वोच्च न्यायलय के सेवारत न्यायाधीश होंगे अध्यक्ष
24 आंध्र प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें, चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से किया आग्रह
25 राजस्थान:बाड़मेर में वायुसेना का विमान क्रैश, ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा,मिग-29 फाइटर प्लेन मनानियों की ढाणी के पास क्रैश हो गया,हादसे में पायलट ने सुझबूझ का परिचय देते हुए प्लेन को आबादी क्षेत्र से दूर रेत के टीलों की तरफ ले गया; हादसे के दौरान पायलट ने समय रहते पैराशूट की मदद से प्लेन से कूदकर अपनी जान बचा ली
26 रिटायरमेंट के बाद से नहीं दी गई सैलरी…सेबी चीफ के विवाद पर ICICI बैंक की सफाई
27 Jammu Army Base Camp Attack: आतंकी हमले में घायल सैनिक शहीद,अस्पताल में तोड़ा दम
28 आरोपी ही नहीं,दोषी भी है तो भी घर नहीं गिराया जा सकता,बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
29 CM योगी का बड़ा ऐलान:अगले 2 साल में UP पुलिस में 1 लाख नौजवानों की होगी भर्ती,2 लाख सरकारी नौकरियां भी
30 कनाडा छोड़ US-UK जा रहे अधिकतर Indians,जून में रिकार्ड भारतीयों ने Canada से पैदल अमेरिका में की घुसपैठ
31 केंद्र सरकार ने मुंबई-इंदौर के बीच नई रेल लाइन को दी मंजूरी,30 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
32 Rajasthan के बाडमेर में वायुसेना का फाइटर जेट Mig-29 क्रैश,धूं-धूं कर जला
33 जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे:योगी आदित्यनाथ
34 मणिपुर में उग्रवादियों ने ड्रोन से बरसाए बम,एक 23 वर्षीय महिला घायल
35 वक्फ की जमीन BJP और RSS की नहीं हमारे पूर्वजों की हैं…हम जल्द आंदोलन का ऐलान करेंगे: ओवैसी
36 IC-814:किसी व्यक्ति को देश की भावनाओं से खेलने का अधिकार नहीं, केंद्र सरकार ने Netflix के कंटेट हेड को भेजा नोटिस
37 बुलडोज़र नीति पर बेनकाब हुई BJP,SC की टिप्पणी से क्यों गदगद हुए राहुल गांधी?
38 सुखोई-30MKI के लिए एरो-इंजन खरीद को मंजूरी मिली,HAL 26 हजार करोड़ में वायुसेना को 240 एरो-इंजन बनाकर देगा;2025 में डिलीवरी शुरू होगी
39 तेलंगाना-आंध्र में कहर बनकर आसमान से बरस रही बारिश,अब तक 31 लोगों की मौत;432 ट्रेनें रद्द
40 ताबूत में कैदकर होकर इजरायल जाएंगे सभी बंधक,हमास ने दी PM नेतन्याहू को चेतावनी




