सेवा निवृत शिक्षक के पुत्र का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सेवा निवृत शिक्षक के 30 वर्षिय पुत्र का संदिग्ध अवस्था में शव हुआ बरामद। युवक तीन दिन से घर से था गायब। पुलिस शव बरामद कर जांच में जुटी।

सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज मंगलवार को सेवा निवृत्त शिक्षक पुत्र का पुलिस ने शव बरामद किया।युवक बीते 31 अगस्त से घर से गायब था।युवक के गायब होने को लेकर परिजन सदर थाने में कल सोमवार को आवेदन भी दिया था।घटना सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नं 31 की बतायी जा रही है।हालांकि युवक का सिसिटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें युवक तकरीबन 10 बजकर 30 मिनट पर रेल पटरी क्रॉस करते नजर आ रहा है और ट्रेन भी क्रॉस कर रही है।उसी दौरान ये हादसा का शिकार होना प्रतीत हो रहा है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक अजित सिंह के पुत्र निखिल आनंद के रूप में हुई है।जिसकी उम्र तकरीबन 30 साल है और पंचगछिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।वर्तमान में युवक सहरसा में अपने परिजन के साथ सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नं 31 में रहता था।

BYTE :- स्थानीय लोग राहुल कुमार।
BYTE :- सदर थाना अध्य्क्ष सुबोध कुमार ।

Join us on:

Leave a Comment