संवाददाता :- विकास कुमार!
आपसी विवाद में चली गोली। एक नाबालिग बच्चे को हांथ में लगी गोली। जख्मी बच्चा सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।
सहरसा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज आपसी विवाद में गोली चलने से एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्चे को हांथ में गोली लग गयी।गोली लगने से बच्चा जख्मी हो गया।आनन फानन में जख्मी के परिजन नजदीक के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा ले गया जहां डॉ प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घटना सहरसा जिले के नवहट्टा थानां क्षेत्र के मुरादपुर गांव वार्ड नं 13 की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार जख्मी बच्चा का नाम स्वरूप रंजन है जिसकी उम्र तकरीबन 14 साल बतायी जा रही है और नवहट्टा थानां क्षेत्र के मुरादपुर गांव वार्ड नं 13 का रहने वाला बताया जा रहा है।आज नाबालिग बच्चा अपने घर में था उसी दौरान भास्कर झा और अन्य व्यक्ति में आपसी विवाद हो रहा था उसी दौरान गोली चली जिसमें बच्चे जब बाहर निकल कर आया तो उसको गोली हांथ में लग गयी।
BYTE :- जख्मी नाबालिग बच्चा स्वरूप रंजन।




