किउल स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया एक युवक की सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मोकामा झाझा रेलखंड स्थित किउल रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन पर चढ़ने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसका रेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु लखीसराय सदर पहुंचाया गया। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। जिसकी पुष्टि सदर अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक हरदीप बगेड़िया ने किया। मृतक व्यक्ति की पहचान मुंगेर जिले के तारापुर निवासी संजय मंडल के पुत्र विनोद कुमार के रूप में की गई है। इस संदर्भ में किउल जीआरपी तथा परिजन ने बताया की अकालतख्त ट्रेन पकड़कर पटना की ओर जाना था। जहां ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उसके चपेट में आ गए। और घायल हो गए। वहीं सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Join us on:

Leave a Comment