शिक्षक दिवस समारोह के दौरान आजाद वेलफेयर सोसाइटी ने प्रमाण पत्र वितरण किया!

SHARE:

रिपोर्ट- अनमोल कुमार!

गया। शिक्षक दिवस समारोह के दौरान आजाद वेलफेयर सोसाइटी ने नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर के प्रशिक्षणार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण किया।
आजाद वेलफेयर सोसाइटी के सचिव, डा, के के कमर ने बताया कि कौशल उन्नयन के अन्तर्गत सोसाइटी लगातार महिलाओं को नि:शुल्क हुनर देते आ रही है। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन 1 लाइफ कैफे, एम आई प्लाजा, गया में किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान तीन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में सर्वरी खातुन, इन्दु देवी, रंजीत कुमार राय शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment