जहानाबाद के राजद विधायक सुदय यादव को उनके चेहते लोगों ने हीं चलता कर दिया, पैदल ही जाना पड़ा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद के राजद विधायक सुदय यादव को उनके चेहते लोगों ने हीं चलता कर दिया ।इतने उग्र थे लोग की विधायक के आवास से विधायक को पैदल ही एसडीपीओ आवास लेकर चल पड़े ।विधायक भी लोगों के आक्रोश को देखते हुए पैदल ही एसडीपीओ आवास निकल पड़े।
जहानाबाद में अचानक भीड़ ने विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ़ सुदय यादव के आवास पर पहुंच कर घेराव कर दिया और विधायक के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने देवरिया स्थित विधायक के आवास पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने लोगों को काफी समझाया बुझाया फिर भी लोग नहीं समझे और कहे कि आप भी हमारे साथ पैदल एसडीपीओ आवास तक चलिए विधायक क्या करते बेचारे आक्रोश के सामने नतमस्तक होकर एसडीपीओ आवास पैदल ही निकल पड़े। मामले में लोगों ने बताया कि दो दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौके के समीप एक फोटो स्टेट के दुकान में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई के नाम पर ज्यादती बरती गई थी जिसके विरोध में दुकान संचालक के परिजनों ने विधायक आवास का घेराव किया।
लोगों ने बताया कि फोटो स्टेट की दुकान में मारपीट में गलती पुलिस की ही थी लेकिन पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर रही है। इसमें निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। आक्रोशित लोग विधायक आवास पर पहुंच कर विधायक से दुकानदार के पक्ष में पुलिस से बात करने की मांग कर रहे थे। लोगों का आक्रोश देख फिर विधायक ने पैदल ही एसडीपीओ आवास पहुंच कर उनसे बातचीत की और तब लोग शांत हुए। इस संबंध में विधायक सुबह यादव ने कहा कि वे लोग हमारे अपने थे जिसके चलते उनके बातों को मनाना आवश्यक था

Join us on:

Leave a Comment