नाबालिग लड़की को पांच मनचलों ने किया सामुहिक दुष्कर्म!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी से एक बहुत ही बरी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक नवालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने दिया सामुहिक ‌ बलात्कार जैसे घटना को अंजाम। मामला मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रकाश मे आया है। जहां एक महादलित ‌नाबालिक लड़की के साथ पांच युवकों के द्वारा सामुहिक रूप से रेप करने का मामला प्रकाश में आ रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मधेपुर थाना अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू ने बताया है कि पिडीत लड़की के वयान पर पांच लोगों के खिलाफ मधेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आगे जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू ने बताया कि घटना गुरुवार की देर रात की है। जहां गांव के बगल में ही जन्माष्टमी का मेला लगा हुआ था। जहां मेला देखकर पीड़ित लड़की अपने घर आ रही थी। जहां पहले से घात लगाए सभी बलात्कारी ने मिलकर लड़की के साथ रेप कर घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित लड़की रोते रोते अपने घर पहुंची। तथा घटना की वावत पुरी जानकारी अपने माता-पिता को दिया। जिसके बाद माता पिता ने इस घटना की जानकारी मधेपुर थाना अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू को दिया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बलात्कारी को गिरफ्तार कर लिया है। तथा अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का पहचान अभय कुमार यादव, पिता रमेश यादव के रूप में किया गया है। जिस से आबस्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेजने की तैयारी किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment