जयनगर रेल्वे स्टेशन पर दर्जनों रेल कर्मचारियों ने यू पी एस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत जयनगर रेल्वे स्टेशन पर दर्जनों रेल कर्मचारियों ने यूं पी एस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

ईस्ट सेन्ट्रल रेल्वे इम्प्लाईज यूनियन के नेतृत्व पुराना पेंशन बहाली और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करेगी

मधुबनी जिले के जयनगर मे देश व्यापी आंदोलन के तहत समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत जयनगर रेल्वे स्टेशन परिसर में देर संध्या ईस्ट सेन्ट्रल रेल्वे इम्प्लाईज यूनियन ECREU के द्वारा यूनियन के शाखा संयोजक बैधनाथ भारती के नेतृत्व में यूनिफाइ पेंशन स्कीम यूं पी एस के विरोध में दर्जनों रेल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के संरक्षक भूषण सिंह ने कहा कि युनिफाइ पेंशन स्कीम कर्मचारी व मजदूर विरोधी स्कीम है। इसे लागू करना कर्मचारियों के साथ साथ छात्रों व नौजवानों के भविष्य पर बुलडोजर चलाने जैसा स्कीम है। यदि यह स्कीम अच्छा है तो सरकार सांसद विधायक व एम एल सी पर क्यो नहीं लागू कर दे रही हैं। यूं पी एस के विरोध में और पूराना पेंशन को पूनः बहाल करने और रेल को बचाने के साथ साथ कर्मचारियों के हकों अधिकारों के लिए रेल कर्मचारियों और छात्रों व नौजवानों को संगठित कर यूनियन संघर्षों को तेज करने कि मन बना रही है।
विरोध-प्रदर्शन में मुख्य रूप से ECREU के संयोजक बैधनाथ भारती व संरक्षक भूषण सिंह के साथ ही कृष्ण कुमार कामत, सोहन सिंह, ओमप्रकाश दास, उमेश सिंह, दिलिप कुमार, सुमन कुमार सुमन, रामदेव ठाकुर, अजय झा, आदित्य कुमार, राजू कुमार, अशोक गिरी सहित दर्जनों रेल कर्मीयों ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment