रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर वारिसनगर प्रखंड के हांसा पंचायत अंतर्गत बेसिक हाई स्कूल से सटे खेल मैदान में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर दर्जनों पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आज हांसा में पौधा रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि हरियाली और खुशहाली के लिए वृक्षा रोपण करना चाहिए। डीएम ने सभी लोगों को पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया। पौधा रोपण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अविनाश कुमार, सहायक अभियंता प्रह्लाद कुमार, कार्यपालक अभियंता अवध बिहारी सिंह, वारिसनगर प्रखंड के बीडीओ अजमल परवेज, कार्यक्रम पदाधिकारी रणधीर कुमार, हांसा पंचायत के मुखिया तेज नारायण चौधरी, अरुण कुमार भगत,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Byte:समस्तीपुर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह