संवाददाता :- विकास कुमार
:- बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बीते कल बुधवार को पोखर में स्नान करने के दौरान 4 बच्चा डूबा जिसमें तीन बच्चे की मौत हो गयी तो वहीं एक बच्चा तैर कर अपनी जान बचाई।और परिजन को दी जानकारी।जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत मनोवर वार्ड नं 14 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस तीनो शव को आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप कर आगे की कार्रवाई में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार एक बच्ची का नाम सरस्वती कुमारी जिसकी उम्र तकरीबन 10 वर्ष है दूसरी बच्ची का नाम आँचल कुमारी जिसकी उम्र 9 साल और तीसरी बच्ची का नाम राधा कुमारी उम्र 11 साल बतायी जा रही है।सभी बच्चे अलग अलग परिवार से है।वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीण तंजीर अहमद की माने तो ग्राम पंचायत मनोवर वार्ड नं 14 की घटना है।4 बच्चे नदी के किनारे पोखर के बगल में घूमने गया था और उसी समय 4 बच्चे स्नान करने पोखर में चले गया।गहरे पानी में जाने के वजह से तीन बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गयी तो वहीं एक बच्चे किसी तरह तैर कर बाहर निकला और घर पर आ कर सबको जानकारी दिया।जानकारी मिलते ही परिजन पोखर के पास गया और ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चे के शव को पानी से निकाला और पोस्टमार्टम करवाने देर रात सहरसा आया जहां आज गुरुवार को सुबह में पोस्टमार्टम हुआ।




