बढ़ते अपराध के खिलाफ इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ता ने विरोध मार्च निकालकर किया जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बिहार के बेगूसराय में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ आज इंडिया महागठबंधन के सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में प्रतिरोध मार्च निकाला डीएम ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया। शहर के जिला परिषद मार्केट से शुरू प्रतिरोध मार्च विभिन्न चौक से गुजरते हुए समाहरणालय के उत्तरी द्वार पर पहुंचा, जहां की जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय का उत्तरी गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे, जिसके कारण उसे बचा लिया गया। इस दौरान इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमकर बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन को लेकर सीपीआई नेता अवधेश कुमार राय ने कहा कि पूरे बिहार में गुंडों का राज हो गया है पुलिस प्रशासन की मिली भगत से अपराधियों के द्वारा लगातार हत्या, लूट समेत विभिन्न घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन सरकार इस पर रोक लगाने में पूरी तरह से विफल है। बढ़ते अपराध को लेकर अब सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान इंडिया महागठबंधन के सभी पार्टी के कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे की डीएम ऑफिस के बाहर लगे गेट को पूरी तरह से झकझ छोड़ कर तोड़ने का प्रयास किया इस तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ता किस तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

बाइट- अवधेश कुमार राय, सीपीआई नेता

Join us on:

Leave a Comment