रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर*।
*कांटी में बेखौफ चोरों का खुरापाती थमने का नहीं ले रहा है नाम, डॉक्टर के बहन के घर में किया भीषण चोरी*
बताया जाता है की कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर पठान टोली स्तिथ डॉ. संजय कुमार के बहन के घर में बीती शुक्रवार को रात्रि में भीषण चोरी घटना घटित हुई है।
वही, डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि वे शिवहर सदर अस्पताल में पोस्टेड हैं एवं शुक्रवार को रात्रि में ड्यूटी में थे।
डॉ. ने बताया कि मामले की जानकारी कांटी पुलिस को दी गई है। उन्होंने बताया कि वे अपने बहन के घर की देखभाल करते थे और बहन अपने सब परिवार गुजरात में रहती है।
बताया जाता है कि हाल के बीते दिनों में ही कांटी थाना क्षेत्र के कई विद्यालयों में चोरी की घटना घटित हो चुकी है।




