रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी में पुलिस प्रशासन की चौकसी में शांति व्यवस्था के साथ मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।बिहार के पूर्वी चम्पारण ज़िलें मे मोहर्रम शांति पुन मनाया गया लेकिन कुछ जगहो पर हिंसा भी हुआ और गोली भी चली,लाठी डंडा,पथराव भी हुआ दर्जनों लोग घायल हुआ घायलों का इजाज चल रहा है। लेकिन पुलिस पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दिया। मोतिहारी शहर मे मोहर्रम का त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।मोहर्रम को लेकर पुलिस की चाक – चौबंद व्यवस्था
थी।पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर हर चौक चौराहे पर पुलिसिया व्यवस्था दुरुस्त थी। इतना ही नहीं जिले में जितने भी अखाड़े
निकाले गये उसे कंट्रोल करने के लिए क्षेत्रीय थाना के प्रभारी अपनी भूमिका बखूबी निभाते नजर आये। बुधवार की शाम मोतिहारी शहर एक बलुआ चौक, ज्ञान बाबू चौक पर मुहल्ला मिस्कॉट , खुदानगर,नकछेटोला,सिंघिया सागर,चैलाहा,जानपुल, बंजरिया, बंजरिया साहू टोला,मोहम्मद नगर,कुंवारी देवी चौक, सुरहा, छतौनी,अमर छतौनी,आदि द्वारा ताजिया जुलूस
निकाला गया। जुलूस में शामिल
युवकों द्वारा तरह – तरह की करतब दिखाई जा रही थी। इस दौरान युवकों द्वारा आग के गोलो से जुड़े करतब आकर्षण का केंद्र बना रहा।इस
दौरान या अली या हुसैन के नारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा।बलुआ चौक, ज्ञान बाबू चौक पर बच्चे बूढ़े नौजवान
सभी काफी उत्साहित होकर लाठी,डंडे,भाला ,तलवार से कर्तव्य दिखा रहे थे वही चंपारण सेवा समिति द्वारा अच्छे करतब दिखाने वाले को मेडल द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा था। दूसरी तरफ मेयर प्रीति कुमारी पति देवा गुप्ता के द्वारा ज्ञान बाबू चौक पर शरबत का इंतजाम किया गया था।
इधर ज्ञान बाबू चौक पर
दर्जनों अखाड़ा संध्या में मिलान करने आते हैं और शांति पूर्वक मिलान सभी अखाड़ों का मिलन हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मोहर्रम पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।इधर शांति पूर्वक मोहर्रम त्योहार सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने धन्यवाद दिया है। शांति
व्यवस्था बनाये रखने में एसडीएम,सदर एएसपी,नगर थाना अध्यक्ष, बंजरिया थाना अध्यक्ष, नाका प्रभारी,पुलिस बल संग समाज सेवी लोग मौजूद थे।
बाइट :—- नवाज खान।




