पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद के शकूराबाद सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज के परिजन से स्वास्थ्य कर्मियों ने मारपीट किया मारपीट के दौरान काफी देर तक अस्पताल में हो हंगामा होती रही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही
जहानाबाद शकूराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे समय अजब गजब दृश्य देखने को मिला जब अपने बेटे की इलाज कराने आए व्यक्ति को स्वास्थ्य कर्मियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि श्री बीघा गांव निवासी मनु कुमार 9 वर्षीय पुत्र कोयल कुमार को इलाज करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद आया था, डॉक्टर द्वारा उसे पूर्जा लेने के लिए कहा गया पूर्जा कटवाने के लिए एन एम कंचन कुमारी के पास गया इस स्वास्थ्य कर्मी से पुर्जे बनाने के लिए कहा तभी कंचन कुमारी भड़क गई। और इसके साथ मारपीट करने लगा अस्पताल सुरक्षा में लगे हुए गार्ड के बीच बचाव किया । किसी द्वारा इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो में देखा जा रहा है की कंचन कुमारी द्वारा अपने बेटे की इलाज कराने आए व्यक्ति के साथ मारपीट कर रही है। वही उसके सहयोगी मौके पर पहुंचकर मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं। इस घटना के बारे में जब चिकित्सा पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो चिकित्सा पर अधिकारी मीडिया से बात मुनासिब नहीं समझे। आसपास के लोगों का कहना है कि इस अस्पताल में सामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जिसके कारण ऐसी घटना होती है। लेकिन जिस तरह से स्वास्थ्य कर्मी द्वारा आम जनता से व्यवहार किया गया है एक काफी निंदनीय है कुछ लोगों द्वारा इसकी जांच करने की मांग की है और दोषियों पर कार्रवाई करने का जिला प्रशासन से आग्रह किया है। अगर अस्पताल में मरीज इलाज करने के लिए जाएंगे स्वास्थ्य कर्मी द्वारा इलाज करने के बदले उसे मारपीट कर मरीज बनाया जाएगा।




