पंकज कुमार
जहानाबाद ।
जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा आगामी श्रावणी मेला के मद्देनजर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर, मार्ग, अतिथि गृह तथा मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। इससे पूर्व भी विगत माह एवं चालू माह में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित पदाधिकारी के साथ मेला स्थल का निरीक्षण एवं भ्रमण किया जा चुका है एवं कई चरणों में निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में आज का निरीक्षण में पूर्व में दिए गए निर्देशकों के आलोक में किन-किन कार्यों को पूरा कर लिया गया है एवं कहां अभी कमियां है इस संबंध में निरीक्षण किया गया एवं जरूरी निर्देश दिए गए। निरीक्षण में अंचलाधिकारी मखदुमपुर को निर्देश दिया गया शीघ्र मार्ग के सिढ्ढी तथा रेलिंग के पाइप का मरम्मती में जो कमियां रह गई हैं उन्हें पूर्ण कराए।
मेला स्थल पर मॉनिटरिंग के लिहाज से एवम सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे इसके लिए पूरे आवागमन स्थल का भी निरीक्षण किया गया।
मेले की शुरुआत एवम उद्घाटन के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कराया जा रहा है ।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी , विकास कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जहानाबाद एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।




