रिपोर्टर–राजीव रंजन।
मधेपुरा में कोसी नदी के आगोश में समाई कई एकड़ जमीन,लगातार हो रही कटाव से परेशान हैं ग्रामीण और किसान।
मधेपुरा के चौसा प्रखंड अंतर्गत बेलौरा घाट स्थित अमनी गांव से कुछ हीं दूरी पर कोसी नदी में समाई कई एकड़ जमीन लगातार हो रही नदी के कटाव से जहां ग्रामीण दहशत में है तो वहीं किसान खासे परेशान हैं। ग्रामीणों की माने तो कोसी नदी लगातार खेतिहर जमीन को अपने आगोश में लेती जा रही है लोगों खतरा मंडरा रहा है कहीं गांव ना पहुंच जाय कोसी की मुख्य धारा। कोसी नदी के महज कुछ हीं दूरी बसा अमनी गांव के लोगों में दहशत का माहोल है। हालांकि इस मामले को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड में है लगातार डीएम विजय प्रकाश मीना के निर्देशन में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के एसडीएम एसजेड हसन कटाव स्थल का दौरा भी कर रहे हैं इतना हीं नहीं बाढ़ नियंत्रण कोपरिया डिविजन के द्वारा कटाव से बचाव हेतु कार्य जारी है । वहीं इस मामले को लेकर एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि कोसी नदी में कटाव जारी है लेकिन इसके रोकथाम हेतु बाढ़ नियंत्रण कोपरिया डिविजन के द्वारा कटाव से बचाव हेतु कार्य करवाया जा रहा है कटाव स्थल पर संवेदक को कई निर्देश भी जारी की गई है बहुत जल्द कटाव से बचाव कर लिया जाएगा। बाइट: ग्रामीण किसान। बाइट: एसजेड हसन,एसडीएम उदाकिशुनगंज/मधेपुरा।




