रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी राजद की दो महिला नेताओं के बिच छिड़ी जंग
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड महिला राजद अध्यक्ष ललीता देवी ने राजद महिला जिला अध्यक्ष के विरुद्ध जोरदार हमला बोलते हुए बताई है कि राजद किसी की जागीर नही। पार्टी समाजवादी यों, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का है। मै कल भी राजद की सिपाही थी, आज भी हूं और आगे भी रहूंगी। हमारे बढ़ते लोकप्रियता से घबराकर जिला अध्यक्ष ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जा कर हमें प्रखंड अध्यक्ष के पद से निलंबित करते हुए छे साल के लिए पार्टी के सदस्यता से निष्कासित करने की कार्रवाई को लेकर जो खबर शोशल मीडिया के माध्यम से चलाई है। काफी नींदनीय व जिला अध्यक्ष को प्राप्त अधिकार से आगे की बात है। प्रखंड अध्यक्ष ने अगे बताई है कि हमने मोबाइल के माध्यम से देखा की जिला अध्यक्ष ने हमें प्रखंड अध्यक्ष के पद से हटाते हुए उल जलूल और झूठा आरोप लगा कर छे साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। जिसे देख कर हमें गहरा धक्का लगा। हमने पार्टी विरोधी कोई आचरण किया ही नहीं। हम में पार्टी के विरुद्ध सोच कभी रहा ही नहीं तो मेरे विरुद्ध ऐसा षड्यंत्र क्यों किया गया। इन बातों पर जिला राजद परिवार एवं प्रदेश के नेता को विचार करने की जरूरत है। वहीं राजद महिला जिला अध्यक्ष रेणु यादव के द्वारा पार्टी को कमजोर करने की षड्यंत्र करने के विरुद्ध उन पर अनुसासन हिनता और पार्टी विरुद्ध आचरण को लेकर कार्रवाई किया जाय।




