जल जीवन संरक्षण को लेकर जिला समाहरणालय के पास कांग्रेस का धरना!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं के द्वारा जल जीवन संरक्षण को लेकर जिला समाहरणालय के पास एक धरना का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने की।इस धरना के माध्यम से हम सभी कांग्रेसी सरकार को ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं कि जिस गति से नल जल योजना लागू किया गया उसी रफ्तार से इसपर नियंत्रण का भी उपाय होना चाहिए था लेकिन गांव में,शहर में जिस गति से पानी का बर्बादी हो रहा है वो आने वाला समय मानव जीवन के लिए गंभीर संकट का संकेत है।आज जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को दिया गया।कांग्रेस पार्टी सरकार को जल्द से जल्द सचेत करना चाह रही है कि अभी भी वक्त है की अगर जल को बचाना है तो उसपर निगरानी,नियंत्रण के लिए गंभीर कदम उठाए जाएं नही तो मानव जीवन को संकट का गंभीर सामना करना पड़ेगा।इस कार्यक्रम में चंद्रिका प्रसाद मंडल,नवीन शर्मा,प्रो संजीव कुमार, सफी आलम,विजय मिश्र, अमरजीत कुमार, रामचंद्र साव सोनी, शशिकांत कुमार,विकाश कुमार,सुबोध शर्मा,रामप्रवेश कुमार,अखिलेश कुमार,नागेंद्र कुमार, ब्रजभूषण शर्मा,गौरीशंकर यादव,शंकर कुमार,जितेंद्र कुमार, मो शहीद अनवर, मो सुहैव आलम,कमलेश कुशवाहा,चंद्रेश कुमार भास्कर,चंदन मिश्र,गोपाल सिंह,परशुराम बाबू,जुगेश कुमार,पप्पू द्विवेदी,सुमंत कुमार,आदित्य पासवान,मिकी कुमार,संजय कुमार,संजय कुमार,सुदर्शन विंड,रामबाबू समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment