झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चहरे खिले, जलजमाव से आम लोगों कि बढ़ी परेशानी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद में आज हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। घंटो हुई झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वही जनता के लिए बारिश बड़ी भारी परेशानी का सबब बन गई है। बारिश में पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। शहर की सभी सड़कें कीचड़मय हो गई हैं। इस बारिश ने नगर परिषद के तमाम दावे की पोल खोल दी है। इतना ही नहीं बारिश से सदर अस्पताल से लेकर शहर के राजाबाजार रेलवे अंडरपास सहित अन्य इलाके झील में तब्दील हो गया है। शहर के राजाबाजार रेलवे अंडरपास में पांच फीट से ज्यादा पानी भर जाने से एक ट्रैक्टर और एक कार पानी मे फंस गई। हालांकि स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू कर किसी तरह कार सवार को पहले बाहर निकाला और बाद में फंसे कार को। कार फंसे राहगीर ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि जिला प्रशासन को चाहिए था कि रेलवे अंडरपास में पानी भरा है उसे निकासी करना चाहिए था नही तो रोड ब्रेकर लगाना चाहिए था। लेकिन लापरवाह प्रशासन ने ऐसा कुछ नही किया। हम इस रास्ते से गुजर रहे थे तो हमें लगा कि थोड़ा बहुत पानी होगा और कार को पार कर रहे थे। लेकिन 5 से 6 फ़ीट पानी रहने के कारण कार पानी मे फंस गया और उसमें पानी भर गया। स्थानीय लोगो की मदद से रेस्क्यू कर हमलोगों को बाहर निकाला गया है। वही स्थानीय लोगो ने नगर परिषद को कोसते हुए बताया कि यहां सालों कमोबेश पानी रहता है। लेकिन सुबह से हो रही बारिश के कारण पांच फीट से ज्यादा पानी भर गया जिससे आने जाने में परेशानी हो रही है। पानी ज्यादा भर जाने से रेलवे अंडरपास में दो गाड़ी फंस गई जिसे किसी तरह बाहर निकाला गया है। इधर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में जल जमाव की स्थिति हो गयी थी जिसे मोटरपंप के सहारे पानी निकाला जा रहा है और घंटे भर में सारा पानी को निकाल लिया जाएगा।
Byte – उमाकांत सिंह,राहगीर
स्थानीय निवासी
कुणाल किशोर,कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment