पुलिस पर हमला,दारोगा जख़्मी, कई थानों कि संयुक्त कार्रवाई में आरोपी चार सहोदर भाई गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा में पुलिस पर हमला, आरोपी को छुड़ाया, कई थाना ने मिलकर वापस दबोचा

पुलिस पर हमला,दारोगा जख़्मी, कई थानों कि संयुक्त कार्रवाई में आरोपी चार सहोदर भाई गिरफ्तार!

मोकामा के घोसवरी थानाक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ लूट कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया, इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर को हल्की चोट आई है, फिर कई थाने ने पुलिस मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपी चार सहोदर भाइयों को दबोच लिया !
दरअसल लूट कांड के फरार मुजरिम को घोसवरी पुलिस गिरफ्तार करने गई थी, एक आरोपी नीरज को पुलिस ने जैसे ही गिरफ्तार किया,इसी दौरान परिजनों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया और पुलिस गिरफ्त से लूटकांड के आरोपी नीरज राम को छुड़ा लिया।
पुलिस दल पर हमले की यह घटना शनिवार के शाम त्रिमुहान गांव की है।बताया जा रहा है की एक साल से फरार चल रहे नीरज राम को पुलिस ने जैसे ही दबोचा कि परिवारिक सदस्यों विकास राम,धीरज राम और धर्मेंद्र राम ने लाठी-डण्डा,लोहे की राड और खंती से पुलिस दल पर हमला कर दिया, साथ ही नीरज राम को छुड़ा भी लिया।
अचानक हुए इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर राजू कुमार यादव घायल हो गए थानाध्यक्ष अजित कुमार टिंकू ने घटना कि सूचना मोकामा समेत कई थानों को दी ।दारोगा के घायल होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर चारों भाइयों को दबोच लिया।पुलिस की इस कारवाई में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।सभी आरोपी चाराडीह से दबोचे गए।गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
बाइट- अपराजित लोहान,ASP,बाढ।

Join us on:

Leave a Comment