समस्तीपुर पैक्स कर्मचारी संध की जिला बैठक सम्पन्न, कई विषयों पर चर्चा!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर जिला इकाई की बैठक मोहनपुर, नक्कू स्थान एक विवाह भवन समस्तीपुर में हुई, जिसकी अध्यक्षता, श्री अमरजीत कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, के द्वारा की गई जिसमें जिले भर से उपस्थित प्रबंधकों से विचारोंपरान्त संघ की मजबूती हेतु जिला संगठन का गठन किए जाने पर सर्वसम्मति से चर्चा हुई, जिसमें यह तय किया गया कि जिला अध्यक्ष, श्री रामबाबू राय, (मोरदीवा पैक्स प्रबंधक), सचिव, श्री विवेक कुमार (वाजिदपुर पैक्स प्र०) कोषाअध्यक्ष, श्री संजीत कुमार झा (दिनमनपुर दक्षिणी पैक्स प्रबंधक) उपाध्यक्ष, श्री रंजीत कुमार (सिवैसिंगपुर पैक्स प्रबंधक), तथा जिला प्रवक्ता श्री कुमोद तिवारी

को मनोनित किया जाता है, इस संगठन को बनाने का मुख्य उद्देश्य पैक्स प्रबंधक को जागरूक करने अपने कर्त्तव्य एवं अधिकार को जानने तथा सरकार के महत्वपूर्ण विभिन्न योजनाओं को पैक्सो के द्वारा चलाये जा रहे जिसको प्रबंधक के द्वारा सुचारू ढंग से करने पर सभी प्रबंधकों द्वारा आपसी सहमति व्यक्त की गई तथा दशकों से कार्यरत पैक्स कर्मचारी को राज्य सरकार के स्तर से वेतन देने पर जोड़ दिया गया, इस हेतु राज्य सरकार को प्रतिवेदन देने पर सहमति व्यक्त की गई साथ ही मनोनित पदाधिकारी एवं उपस्थित

प्रबंधकों को जिला अध्यक्ष, श्री रामबाबू राय के द्वारा यह बताया गया कि आज की इस बैठक के बाद प्रखण्ड स्तर पर रोस्टर बनाकर प्रखण्ड स्तरीय संघ का गठन किया जायेगा, कोषाध्यक्ष, श्री संजीत कुमार झा के द्वारा यह बतलाया गया कि संघ को निरंतर चलाने हेतु

आर्थिक सहयोग एवं बैठक में प्रबंधक बंधुओं की उपस्थिति अति आवश्यक है। जिला सचिव विवेक कुमार के द्वारा कहा गया कि बैठक निरन्तर चलता रहेगा जब तक प्रखण्ड से प्रबंधक एक जूट न हो जाय, उपाध्यक्ष, रंजीत कुमार ने बताया कि संगठन के माध्यम से सरकार से निवेदन है कि प्रबंधकों को वेतन दिया जाय जिससे प्रबन्धक अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके।

Join us on:

Leave a Comment