पंकज कुमार जहानाबाद ।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस तरह से संजय झा पार्टी में नंबर-2 नेता बन गए हैं। उन्हें पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
जेडीयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर ढबधाई दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रमुख समकालीन राजनेता व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी, डॉ राममनोहर लोहिया, डॉ अंबेडकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की नीतियों एवं सिद्धांतों के आधार पर चलने वाली पार्टी को बिहार के घर घर तक पहुँचाने में सफल रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अब यह जिमा संजय झा को दी है। देश भर में जेडीयू को घर घर तक पहुँचाने की उन्हें ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला उपाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की रहनुमाई में और संजय कुमार झा के कुशल नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार होगा साथ ही देश भर में जदयू अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहेगा।
बधाई देने वाले अन्य लोगो में जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मू,नरेंद्र किशोर, रंगनाथ शर्मा,रामभवन कुशवाहा,सुनील पांडेय विनय सिंह पटेल, कमलेश वर्मा,मनीष शर्मा,चंदन कुमार,सिया देवी,सत्येंद्र कुशवाहा, जुदागी मांझी आदि लोग शामिल है।




