ज़ब अचानक ट्रेन से बेगूसराय पहुँच गये डीजीपी आर एस भट्ठी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बिहार में बढ़ते अपराध के बीच बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी एक्शन मोड में आ गए हैं।इसी कड़ी में डीजीपी आरएस भट्टी आज अचानक वन्दे भारत ट्रेन से बेगूसराय पहुंचे। डीजीपीभट्ठी सिविल ड्रेस में नजर आए और सीधे पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर उनके साथ डीआईजी राशिद जमा एसपी मनीष के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजुद थे।बताते चले कि बेगूसराय में इन दिनो बढ़ते अपराध को लेकर लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं। इसको देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है। डीजीपी बढते अपराध की समीक्षा और सख्त निर्देश के लिए बेगूसराय पहुंचे है। हालाकि इस दौरान डीजीपी के कई थानों के निरीक्षण की बात भी सामने आई है। पर अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है तत्काल डीजीपी बेगूसराय पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं इसके बाद ही आगे की कार्रवाई का पता चल पाएगा। इस दौरान डीजीपी मिडिया से बात करने से इंकार किया। फिलहाल डीजीपी के आगमन से बेगूसराय पुलिस चुस्त दुरुस्त और सख्त नजर आ रही है। अब देखना यह होगा कि डीजीपी के आने के बाद बेगूसराय में अपराध का ग्राफ घटता है या नही।

Join us on:

Leave a Comment