एथलेटिक्स संघ पूर्वी चंपारण मोतिहारी ने दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स का किया आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण विगत पंद्रह वर्षों से मोतिहारी में यह आयोजन करते आ रहे है,

जिला स्तरीय एथलेटिक्स में चयनित प्रतिभागी स्टेट खेलने पहुंचेंगे पूर्णिया,

विगत वर्ष मोतिहारी एथलेटिक्स के बारह खिलाड़ियों ने मेडल हासिल किया था,

इस वर्ष मोतिहारी में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के कुल 25 टीमों के 400 खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों और आयु वर्ग में भाग लिया है।

इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ के साथ साथ भाला थ्रो,गोला थ्रो ,डिस्कस थ्रो,हाई जंप, लॉन्ग जंप और अन्य प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लिया है भाग,
मोतिहारी एथलेटिक्स संघ के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया है ,इस प्रतियोगिता में जिले के कुल पच्चीस टीमों के 400 खिलाड़ियों ने अपनी अपनी भागीदारी विभिन्न खेलों में विभिन्न आयु वर्ग में सुनिश्चित की है ।आज इस आयोजन का शुभारंभ मोतिहारी एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण , डीडीसी सौरभ सुमन,नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव , सदर एसडीओ अनुपम श्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ,बताते चले विगत वर्ष मोतिहारी एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल बारह मेडल विभिन्न खेलों में हासिल किया था पर इस वर्ष 2024 में इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है और निश्चित रूप से आयोजक मंडल और टीम लीडर की माने तो स्टेट प्रतियोगिता में पिछले वर्ष की तुलना में डबल मेडल आने की संभावना है ,आज के इस प्रतियोगिता में मोतिहारी एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धन्यवाद कहा वही मुख्य अतिथि डीडीसी मोतिहारी ने इस प्रकार के प्रतियोगिता के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया।

बाइट :—– डॉक्टर आशुतोष शरण
अध्यक्ष मोतिहारी एथलेटिक्स संघ सह आईएमए अध्यक्ष

बाइट :—— सौरभ सुमन
डीडीसी,मोतिहारी

Join us on:

Leave a Comment