जमीन विवाद में कई राउंड फायरिंग कर बदमाशों ने मचाई दहशत!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

जमीनी विवाद में बदमाशों ने की चार राउंड फायरिंग, दहशत .

समस्तीपुर मथुरापुर थाना क्षेत्र के मणिपुर वार्ड 14 में जमीनी विवाद को लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने विवादित जमीन पर लगे गेट पर तीन राउंड फायरिंग की है। इस दौरान गेट पर लगा ताले से एक गोली जाकर टकरा गई जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि गेट में गोली लगने से सुराग बने हैं। बताया गया कि शनिवार की अहले सुबह एक बाइक पर दो सवार दो युवकों ने दशक फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की है। घटना की सूचना मिलते ही अपार थाना अध्यक्ष अश्वत्थामा कुमार मौके पर पहुंच छानबीन में जुटे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। मामले में पीड़ित दंपति पुष्पा शर्मा और राजेश शर्मा ने बताया कि उसके जमीन की बिक्री को लेकर पूर्व में शंकर कुमार के साथ बातचीत की गई थी। उसने चार लाख एडवांस भी दिया था। जबकि शेष पैसा अगले 3 महीना में देना था। इसको लेकर एक एग्रीमेंट भी बनाया गया था। लेकिन उसने तय समय के तहत पैसा नहीं दिया। इसके बाद दंपति ने उसे पैसा वापस लेने की बात कही तो विवाद करना शुरू कर दिया। दंपति के साथ मारपीट की गई। उक्त बाउंड्री वाले जमीन पर दंपति ने अपना ताला जड़ दिया। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। अपर थानाध्यक्ष अश्वत्थामा कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी को ले छानबीन की जा रही है। आवेदन मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Join us on:

Leave a Comment