रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने रुपए देने से इनकार किया तो सनकी पति ने पत्नी व बेटे की कर दी हत्या
-जमुई जिले के चकाई थाना अंतर्गत पराची गांव में सनकी पति ने अपने पत्नी को मायके वालों से रुपए नहीं मिलने से नाराज होकर अपनी ही पत्नी और बेटे की हत्या कर दी. हालकी जानकारी के बाद चकाई थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पराची गांव निवासी महेश दास के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार महेश दास अपने नए भवन का निर्माण कराया है. जिसकी ढलाई के लिए वह अपनी पत्नी सुनीता देवी से अपने पिता से एक लाख रुपए मांगने का दबाव बना रहा था. जब उसने रुपए मांगने से इनकार कर दिया तो गुरुवार की रात सनकी महेश ने 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की चाकू मार कर हत्या कर दी. जबकि बीच बचाव करने पहुंचे उसके 7 वर्षीय पुत्र रितिक राज का भी गला घोटकर हत्या कर दिया.
Byte 01 मुना देवी मृतका की मां




